डॉ अरविन्द शुक्ला बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव, बधाईयों का तांता

in #upsdr5 months ago

डॉ अरविन्द शुक्ला बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव, बधाईयों का तांता
IMG-20240416-WA0740.jpg

सिद्धार्थनगर। इंडियन यूथ कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ अरविन्द शुक्ला के कर्मठता, संघर्षों व संगठन को जिले में शसक्त बनाने के लिए अथक कार्य किये जाने पर इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कम्बोज व राष्ट्रीय सचिव एजाज चौधरी ने इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया है। राष्ट्रीय सचिव ऐजाज चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में यूथ कांग्रेस ने पहले भी बहुत ही अच्छा काम किया है और आगे भी नित नई ऊंचाई छुएगा।
डॉ अरविन्द शुक्ला के साथ ही आशुतोष मिश्र को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। श्री शुक्ल को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह व पूर्व अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई और आलोक मल्ल ,तथा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।