अखि‍लेश का भाजपा पर वार, कहा- कुछ लोग संविधान बदलना चाहते हैं, जनता उन्हें बदल देगी

in #upsdr4 months ago (edited)

अखि‍लेश का भाजपा पर वार, कहा- कुछ लोग संविधान बदलना चाहते हैं, जनता उन्हें बदल देगी

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव सोमवार दोपहर सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 समुद्र मंथन का चुनाव है। कुछ लोग संविधान बदलना चाहते हैं जनता उन्हें बदलेगी। मंत्री मंडल के साथ मीडिया मंडल भी बदल जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा देती है। वह 400 नहीं, बल्कि 143 सीट भी नहीं जीत पाएगी। पहले गरीबों के राशन में चना, रिफाइन दिया जा रहा था। अब उसे कम कर दिया गया। जैसे खाद बोरी से चोरी हो गई। वैसे ही राशन की चोरी की जा रही है।
अखि‍लेश सोमवार दोपहर सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 समुद्र मंथन का चुनाव है। कुछ लोग संविधान बदलना चाहते हैं, जनता उन्हें बदलेगी। मंत्री मंडल के साथ मीडिया मंडल भी बदल जाएगा।

अखिलेश बोले की भाजपा का वादा झूठा साबित हुआ

उन्होंने कहा कि भाजपा के वादे झूठे निकले। किसानों की आय दुगना करने का वादा किया किया। किसानों पर कर्ज बढ़ रहा है। बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है। किसान के खिलाफ काला कानून लाया जा रहा है। किसानों ने आंदोलन किया तो उसे वापस लेना पड़ा। उन्होंने हा कि चार जून के बाद हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों का एमएसपी के लिए कानून बनेगा।

इस सरकार में जो भी परीक्षा हुई, सभी का पेपर लीक हो गया। नौजवान जानते होंगे एक, दो नहीं, दस परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।नौजवान पुलिस की परीक्षा देकर घर आ रहे हैं तो पता चल रहा है कि पेपर लीक हो गया। अभी तक 60 लाख बच्चों का पेपर लीक हुआ। यदि एक परिवार से तीन लोगों को जोड़ लें तो एक करोड़ 80 लाख वोट कम हो गया।

सिद्धार्थनगर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर में कोई निवेश आया हो तो बताओ। उल्टा पुल्टा मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने निवेश के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक सरकार ने कराया है। पेपर लीक करने वालों पर बुलडोजर चला क्या। नौजवान सड़क पर दौड़ते थे कि सेना में भर्ती हो जाएंगे, पर उन्होंने अग्निवीर की आधी अधूरी नौकरी दी।

सरकार बनने पर 30 लाख नौकरी देंगे: अखि‍लेश
अखि‍लेश ने कहा, मेरी सरकार बनने पर 30 लाख नौकरी देंगे। अग्निवीर को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। बीजेपी वाले आ गए तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी। क्या आपको पता है हवाई जहाज, रेलवे स्टेशन बिक जाएगा। क्या पता था कि बोरी खाद चोरी हो जाएगी। राशन बढ़ाएंगे। उसकी गुणवत्ता को ठीक करेंगे। डाटा फ्री देंगे। डाटा से जानकारी मिलेगी।

अखि‍लेश बोले - बाबा साहब का संव‍िधान बचाना है...
अखि‍लेश ने कहा क‍ि चार चरणों मे पड़ रहे वोट से भाजपा की हालत खराब हो गई है। जनता से पूछा कि इंडी गठबंधन की हवा चल रही है या नहीं। कहा कि आज मौसम भी बदल गया है। बाइक महंगी, दवा महंगी हुई। पहले 500 एमजी की पैरासिटामोल खाने से बुखार उतर जाता था। अब 650एमजी खाना पड़ रहा है। बताओ कि मंहगाई बढ़ी की नहीं। वैक्सीन वालों से पैसा वसूलने की बात हो रही है। कंपनी वाले कहते हैं कि वापस लेंगे। कंपनी वाले कहते हैं कि वापस लेंगे, जो वैक्सीन शरीर में चली गई, वह कैसे वापस होगी। ये बीजेपी वाले संविधान के पीछे पड़े हैं। यदि बीजेपी जीत गई तो ये संविधान है वह छीन लेंगे। हमें वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा। बाबा साहब का संविधान बचाना है।

Sort:  

भाई अपने मुबाइल से 9161000510पर काल करें सर