यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,16 आईएएस अफसरों के किए गए तबादले.

in #upgove2 years ago

उत्तर प्रदेश में आज फिर प्रशासनिक फेरबदल का मामला सामने आया है। और 16 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। संजीव मित्तल राजस्व परिषद के चेयरमैन बने जबकि मनोज कुमार सिंह यूपी के नए APC बनाए गए। वहीं रजनीश दुबे को नगर विकास से हटाया गया है। और उन्हे प्रमुख सचिव पशुधन बनाए गया है। जबकि अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास बनाया गया है। वहीं नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव PWD बनाए गए जबकि नितिन रमेश गोकर्ण ACS आवास विभाग बने है और दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा बनाया गया है वहीं सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव राजस्व बने है। और अरविंद कुमार को आईआईडीसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया जबकि सुरेंद्र सिंह को CEO ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं राधा एस चौहान ACS वाणिज्य कर का भी चार्ज मिला है। जबकि राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव उद्यान बनाए गए। वही एल.वैंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन बने और सुभाष चंद्र शर्मा प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा बने। नीना शर्मा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन,प्रबंधन बनी। एम देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा का भी चार्ज मिला है।