श्रीकृष्ण जन्मस्थान की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बंद

in #upgov2 years ago

सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर देखने को मिला है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बुधवार की सुबह से बंद कर दिया गया। इस लाउडस्पीकर से रोज सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक मंगलाचरण आरती और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ चलता था। अब यह सुनाई नहीं देगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज उतनी ही रखी जाए कि धर्म स्थल से बाहर न जाए। श्री कृष्ण जन्म स्थान की चोटी का लाउडस्पीकर सुबह न चलने से जगन्नाथ के आसपास के इलाके जगन्नाथ पुरी गोविंद नगर के लोगों ने कृष्ण जन्म स्थान पर फोन कर इसके बारे में जानकारी ली धार्मिक प्रवृति के लोगों का जन्म संस्थान से कहना था कि सुबह-सुबह उन्हें मंगलाचरण और विष्णु सहस्त्रनाम सुनना अच्छा लगता था लेकिन जन्म संस्थान ने उन्हें बताया गया कि किसी को परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए लाउडस्पीकर बंद कर दिया गया है।

Sort:  

सही फैसला