भारत में लॉन्च हुई Triumph की दो धांसू Speed Twin 900 और Scrambler 900 बाइक

in #update2 years ago

IMG_20220727_103651.jpg Triumph Speed Twin 900 and Scrambler 900: स्पोर्टी बाइक निर्माता ट्रायम्फ ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने दो बाइक्स स्पीड ट्विन 900 और स्क्रैम्बलर 900 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों बाइक्स 900cc वाले दमदार इंजन के साथ आई हैं और इनकी किमतें भी समान रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों नए मॉडल्स बाजार में पहले से मौजूद स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैम्बलर का रीबैज वर्जन है, जिसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट को लाया गया है।
लुक और डिजाइन के मामलें में दोनों बाइक्स में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। एक तरफ जहां बाइक्स में नए बैज लगे हैं, वहीं उनकी अंडरपिनिंग पुराने मॉडल के समान ही है, जिसमें पहले वाले मॉनीकर थे। हालांकि व्हील्स के साइज और डिजाइन को काफी अलग बनाया गया है। स्पीड ट्विन 900 बाइक के फ्रंट में 100/90-18 व्हील के साथ कास्ट-अलॉय सेट-अप और पीछे की तरफ 150/70-R17 यूनिट है। साथ ही इसका वजन 216 किग्रा है। इस बाइक में आपको 765mm ऊंचाई की एक आरामदायक सीट भी दिखाई देती है।IMG_20220727_104024.jpg

Sort:  

हमने आपकी सारी खबर like कर दी अब आप भी करें।