बेसहारा व असहाय को बाँटे कम्बल

in #up8 months ago

गरीबों व असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज:- कोतवाल आनंद शाही

वृंन्दावन। मथुरा वृंन्दावन में ठंड दस्तक दे चुकी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ने किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं।लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है। जब ठंड अपने जोर पर होती है। और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है। वृंन्दावन कोतवाल आनंद शाही और भाजपा महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने सोमवार को श्री कृष्णा साधक ट्रस्ट के सौजन्य से नेत्रहीन बालकों को गर्म कंबल विपरीत किए गए। वृंदावन कोतवाल आनंद शाही ने कहा कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। गरीबों असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है।