जुमे की नमाज़ को लेकर पूरे यूपी में अलर्ट, ड्रोन से निगरानी के साथ ही पुलिस कर रही है गश्त

in #up2 years ago

IMG-20220616-WA0028.jpgभाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में जुमे की नमाज़ के बाद कानपुर में जबरदस्त हिंसा हुई थी। उसके बाद अगले जुमे की नमाज़ के बाद सूबे के कई और ज़िलों में भी हिंसा हुई थी। जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख़्त तेवरों के चलते शासन सक्रिय हुआ। कल होने वाली जुमे की नमाज़ को लेकर सूबे के आला अधिकारियों के साथ ही खूफिया विभाग, पुलिस प्रशासन सब अलर्ट हैं। सूबे के ज़िलों में गश्त बढ़ा दी गयी है। पुलिस प्रशासन के अफसर सड़को पर पैदल गश्त कर रहे हैं। ड्रोन कैमरों से घरों की छतों पर ईंट पत्थरों को देखा जा रहा है। संदिग्ध लोगों पर नज़र रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Sort:  

👍👍👍👍