मतदता सूची को आधार से जोड़ने कार्य शुरू

in #up2 years ago

सिद्धार्थनगर : मतदाता सूची को आधार से लिंक करने का अभियान एक अगस्त से चल रहा है। रविवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। बीएलओ (बूथ लेबल अफसर) ने मतदाता सूची को आधार से लिंक कराने के लिए फार्म भराया। इटवा तहसील में 423 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। मतदता सूची को आधार से जोड़ने का कार्य अगले वर्ष मार्च तक चलेगा। इस अवधि में सात और 21 अगस्त को बूथों पर विशेष अभियान चलना है। उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने अमौना, सिरसिया, गनवरिया व सगराजोत स्थित बूथ का निरीक्षण किया।