एसपी ने उप निरीक्षकों को लगा तीसरा स्टार

in #up2 years ago

IMG-20220727-WA0036.jpg
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती व क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी द्वारा बुधवार को जनपद चंदौली में प्रोन्नत हुए सभी उप निरीक्षकों को निरीक्षक के रूप में तीसरा स्टार लगाया। इस दौरान जनपद में कार्यरत सात उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होनें पर स्टार लगा कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी तथा अपने कर्त्तव्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। IMG-20220727-WA0037.jpgआपको बता दें कि पुलिस महकमे में वरिष्ठता के आधार पर पिछले दिनों कई उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रमोशन दिया गया था। इसके बाद जनपद चंदौली में तैनात इन सभी उप निरीक्षकों को निरीक्षक के रूप में पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा स्टार लगाया गया है। जिसमे जय सिंह, सत्येन्द्र विक्रम सिंह, संजय कुमार सिंह, दीन दयाल पाण्डेय, श्रीकान्त पाण्डेय रहें।