अंतरराष्ट्रीय धावक का किया गया सम्मान

in #up2 years ago

IMG-20220728-WA0019.jpg
चंदौली। नियामताबाद विकासखंड के कटरिया स्थित जन सहायता हॉस्पिटल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अंतर्राष्ट्रीय धावक अजय कुमार बिंद का सम्मान किया गया।
इस दौरान डॉ वीरेंद्र बिंद ने कहा कि देश की प्रतिभाएं सही मायने में ग्रामीण परिवेश में ही होती हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उचित निर्देशन मिलेगा तो निश्चित रूप से वे गांव सहित प्रदेश व देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। कहा कि सामाजिक संस्थाओं को भी इनमें बढ़चढ़ भाग लेना चाहिए। ताकि प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता रहे। भदोही जिला निवासी अजय कुमार बिंद बरेका वाराणसी में फिटर के पद पर कार्यरत हैं।
IMG-20220728-WA0018.jpg
जिन्होंने बीते 13 से 16 जुलाई को जर्मनी के बर्लिन में अन्तर्राष्ट्रीय रेलवे खेल संघ की ओर से आयोजित 17वीं यूएसआईसी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पूर्व अजय ने पांच हजार मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर चार बार व 15 सौ मीटर दौड़ में तीन बार स्वर्ग पदक जीता है। जबकि देश में भी दो बार क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। सबसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर 2015 में झांसी में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता बना था। उसकी उपलब्धि को देखते हुए उसका चयन बरेका वाराणसी में 2019 में फिटर पद पर हुआ। IMG-20220728-WA0020.jpgअजय ने बताया कि अब वह एशियन व ओलंपिक खेलों में भाग लेने की तैयारी कर रहा है। स्वागत करने वालों में डॉ वीरेंद्र बिंद, डॉ सुदर्शन बिंद, विष्णु बिंद, राजू बिंद, शम्भू, नगीना, चंद्रिका, राकेश, शोएब अख्तर, उमा यादव, करन बिंद, राहुल आदि शामिल रहे।

Sort:  

👌💐💐💐🙏