एक लाख विद्यालयों मे स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने जाने का लक्ष्य

in #up2 years ago

IMG-20220729-WA0013.jpg

चंदौली। गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल जिला महामंत्री इम्तियाज खान के नेतृत्व में 1 अगस्त को जिले के परिषदीय विद्यालयों में अमृत महोत्सव मनाने हेतु उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामटहल से मिला। जिला महामंत्री इम्तियाज खान ने बताया कि भारत के महान सपूतों द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु वर्षों तक चलाए गए आंदोलन व वीर युवाओं द्वारा दी गई आहुतियों के बाद 15 अगस्त 1947 के दिन स्वतंत्रता के सूरज का उदय हुआ। उस दिन से आज तक हम देशवासियों द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता का उत्सव मना कर उन सभी वीर हुतात्माओं का सम्मान किया जाता है।
15 अगस्त 2022 को हम स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। अतः इस बार स्वतंत्रता का पर्व विशेष है। यह स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में होने वाले इस कार्यक्रम में भारत माता का चित्र पूजन, प्रभातफेरी व देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होने है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता आन्दोलन के स्थानीय गुमनाम वीरों की गाथाओं को जन.जन तक पहुँचाना है। साथ ही उन वीरों के सपनों के भारत पर चर्चा करना है। इससे पूरे देश में देशभक्ति की भावना का प्रसार होगा जो कि देश के युवाओं को अपने देश व स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व करने के लिए प्रेरित करेगा, जिला संगठन मंत्री आदित्य सिंह रघुवंशी ने कहा कि 1 अगस्त 2022 को संपूर्ण देश में 01 लाख विद्यालयों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने हेतु एक दिशा निर्देश जारी कर दें जिससे जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर आदि मौजूद रहे।