महिलाओं को सशक्त बनाएगी यूनियन नारी शक्ति योजना

in #up2 years ago

IMG-20220624-WA0117.jpg
चंदौली। कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में यूनियन बैंक की ओर से यूनियन नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन बैंक की यह स्कीम पूरे प्रदेश में चलाई गई, जिसका सर्वप्रथम चंदौली से शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने 26 मूह की महिलाओं के बीच 64 लाख रुपये तथा 42 व्यक्तिगत महिलाओं को 1.55 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। कुल 2.19 करोड़ का ऋण वितरण किया गया।IMG-20220624-WA0120.jpg
इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सरकार की ओर महिला को स्वावलंबी बनाने के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यूनियन नारी शक्ति योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण योजना है। IMG-20220624-WA0119.jpgआज महिलाएं सभी क्षेत्र में अपनी कुशलता व मेधा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार करने के लिए प्रेरित किया। बैंक के अफसरों को निर्देश दिए किए यूनियन नारी शक्ति योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,IMG-20220624-WA0115.jpg ताकि महिलाएं रोजगार से जुड़कर खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें। साथ ही अपने परिवार की आजीविका को चलाने में सहयोगी व सहायक साबित हो सके। IMG-20220624-WA0114.jpgइस अवसर पर यूबीआई के वाराणसी क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक संतोष सिंह, अभिलाष साह, सुनील कुमार, कल्लू सिंह, मालधनी आदि उपस्थित रहे। संचालन एलडीएम शंकर चंद सामंत ने किया। IMG-20220624-WA0116.jpg