देखिए किसानों के मकानों की दीवारें गिरी मकान चटके : ठा राकेश कुमार सिंह

in #up2 years ago

IMG-20221010-WA0038.jpg
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह को कोल विधानसभा क्षेत्र के गांव भाकरी के आसपास के व अन्य गांव के किसानों ने बताया है कि जो भी फसल बची थी वह भी बारिश से सारी नष्ट हो गई है। लोगों के मकान तक गिर गए दीवारें गिर गई मकान चटक गए। मकानों के अंदर पानी तक भर गया है। लोग काफी परेशान हैं। धान की खेती में कितना पानी भर गया है कि पानी रास्तों के ऊपर होकर गुजर रहा है। नगला ढक मैं कई दीवाने कई मकानों की पटिया निकलकर जमीन पर गिर चुकी है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल क्षेत्र में निकले और किसानों को जो नुकसान पहुंचा है उसका पूरा आंकलन करें और इसकी सूची बनाकर शासन को भेजें।