दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से मेरी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल

in #up2 years ago

IMG-20220930-WA0017.jpg
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के हवाई पट्टी के निकट सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली मेंएक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे पिता जयपाल सिंह और बेटा 20 वर्षीय सोनेश गम्भीर रूप से घायल हुए। जयपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सोनेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने रोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

जिसके बाद सपा नेता अज्जू इशहाक को जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों को सांत्वना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और सोनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में धान बेचने के लिए मंडी जा रहा था। सोनू ट्रैक्टर चला रहा था। सोनू की हालत ठीक बताई जा रही है।

Sort:  

Good