देश में चल रही विषम परिस्थितियों को देखते हुए राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम रद्द

in #up2 years ago

IMG-20220620-WA0004.jpg
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कांग्रेस की पूर्व महासचिव रोहित बेरी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने पत्र जारी कर देश में चल रही विभिन्न परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व महासचिव रुही जुबैरी ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन दिनेश कुमार सिंह के पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने कहां है कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसे में राहुल गांधी ने संकल्प लिया है कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इसीलिए कार्यालय पर जन्मदिन के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।