अलीगढ़ में नगर निगम की कार्यवाही से आक्रोशित अग्रवाल समाज : श्री अग्रवाल युवा संगठन

in #up2 years ago

IMG-20220929-WA0003.jpg
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में श्री अग्रवाल युवा संगठन द्वारा 2 अक्टूबर को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव मना रहा है। अग्रसेन जयंती को लेकर संगठन ने शहर में स्वागत द्वार लगाए थे। लेकिन नगर निगम ने मंगलवार रात्रि को सभी द्वार तोड़कर नाले में फिकवा दिया। यह जानकारी संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता करते हुए दी। जिसमे समिति ने बताया कि उन स्वागत द्वार में महाराज अग्रसेन के चित्र भी थे जिन्हें नगर निगम में नाले में फिकवा दिया। जिससे अग्रवाल समाज मे नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन के पास जयंती पर शोभायात्रा के लिए सभी विभागों की स्वीकृति है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना हैओ की अगर नगर निगम कोई आपत्ति थी तो इसकी जानकारी संगठन को देनी चाहिए थे। संगठन उस आपत्ति को भी दूर करा लेती। लेकिन नगर निगम ने समिति को बिना सूचना दिए यह कार्यवाही कर दी। जिससे समाज के लोगों में भारी रोष है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इसकी शिकायत संगठन द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल, कमिश्नर, सांसद, विधायकों को दी जाएगी।