अलीगढ़ स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने नगर विकास मंत्री ए.के सिंह को सौंपा ज्ञापन

in #up2 years ago

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल, नगर प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ए.के. शर्मा नगर विकास मंत्री से सर्किट हाउस में मुलाकात की गई। इस दौरान अध्यक्ष महामंत्री के नेतृत्व में एक ज्ञापन नगर विकास मंत्री को सौंपा गया। जिसमें मांग की है कि नगर निगम अलीगढ़ को निगम बने हुए 20 वर्ष से ज्यादा हो गए। कर्मचारी बढ़ने की बजाय घटते जा रहे हैं। आबादी क्षेत्रफल तथा वार्डों की संख्या को देखते हुए कम से कम 1000 सफाई कर्मचारी तत्काल बनाए जाएं। इसके साथ ही कर्मचारी नेताओं ने मांग की है कि संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। ठेके में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को कुशल मजदूर घोषित किया जाए। ठेका कर्मचारियों को कम से कम ₹18000 प्रति माह वेतन दिया जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों को ठेका सफाई कर्मचारियों को शासनादेश अनुसार वर्दी दी जाए, अवकाश दिया जाए, कर्मचारी ने मांग की है कि मृतक आश्रित नियमावली 1999 धारा 5 को समाप्त किया जाए पति पत्नी दोनों के सेवा में रहते हुए यदि एक की मृत्यु हो जाए उसक आश्रित को नौकरी दी जाए।