देखिए मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में अलीगढ़ रेंज अव्वल

in #up2 years ago

IMG-20221009-WA0005.jpg

उत्तर प्रदेश का जनपद अलीगढ़ मुख्यमंत्री/जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अलीगढ़ रेंज की पुलिस अव्वल रही है। शासन की ओर से जारी सूची में डीआईजी दीपक कुमार को अच्छे पर्यवेक्षण के लिए इसका श्रेय दिया गया है,रेंज पुलिस के प्रवक्ता संजीव त्यागी ने बताया कि सीएम कार्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश में संचालित जनसुनवाई पोर्टल/सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ दीपक कुमार द्वारा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराए जाने पर माह अक्टूबर 2022 में प्रदेश में अलीगढ परिक्षेत्र पुलिस की रैंक प्रथम रही है। साथ ही जिलेवार समीक्षा में जनपद एटा व कासगंज को संयुक्त रूप से प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। थाना वार हुई समीक्षा में रेंज के 15 थानों (जनपद अलीगढ के महिला थाना, मडराक, पालीमुकीमपुर, हरदुआगंज, इगलास, विजयगढ़, महुआखेड़ा व एटा के थाना निधौली कलां, अवागढ़, रिजोर एवं जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन, हसायन, सहपऊ तथा कासगंज के थाना सुन्नगढ़ी, पटियाली) को प्रथम रैंक प्राप्त हुई है।