अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी के चेयरमैन और सीईओ ने की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा

in #up2 years ago

IMG-20220623-WA0003.jpg
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी के चेयरमैन ओर सीईओ के द्वारा अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए चेयरमैन और सीईओ के बीच प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के चेयरमैन मंडलायुक्त गौरव दयाल के साथ स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के सीईओ और नगर आयुक्त गौरांग राठी ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी की टीम और विभिन्न प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार भी मौजूद थे।

इस दौरान नक्वी पार्क के निरीक्षण के दौरान सीईओ चेयरमैन ने निर्माणाधीन मुख्य मार्ग पर विशेष ध्यान दिया और साथ ही पेड़ों के स्थान और सौंदर्यीकरण को लेकर अपने सुझाव दिए। इसके साथ ही ठंडी सड़क का भी निरीक्षण किया गया।