अलीगढ़ नगर आयुक्त ने नगर निगम में शुरू किया सिंगल विंडो सिस्टम

in #up2 years ago

IMG-20220930-WA0015.jpg
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नगर निगम में लोगों की सुविधा के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवा भवन में सिंगल विंडो सिस्टम और जन्म मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन व्यवस्था का विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काटकर शुभारंभ किया। करते हुए जन्म मृत्यु पंजीकरण जोन वाईज विंडो पर जाकर वहां तैनात कार्मिकों से पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह को रोजाना इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद सिंह सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।