देखिए प्रदेश के अधिकतर नगर निगम में जीतेंगे भाजपा के मेयर : मंत्री जयवीर सिंह

in #up2 years ago

उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर निकाय चुनाव जीतेगी। अलीगढ़ में भाजपा का मेयर होगा और अधिकतर पार्षद भी भाजपा के ही होंगे। इसके साथ अन्य नगर निगमों में भी भाजपा का ही मेयर और अधिकतर पार्षद भाजपा के होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका और पंचायतों में भी बेहतर करेगी। भाजपा के सभी कार्यकर्ता मिलकर भाजपा के प्रत्याशी को लड़ाएंगे और जिताएंगे।