अलीगढ़ अग्नीपथ योजना के विरोध में किसान मोर्चा के लोगों ने DM कार्यालय पर किया प्रदर्शन

in #up2 years ago

IMG-20220625-WA0005.jpg

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय पर अग्नीपथ योजना के विरोध में किसान मोर्चा के किसान नेताओं द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में किसान मोर्चा के किसान नेताओं के द्वारा डीएम कार्यालय पर अग्नीपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया गया आपको बता दें सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शुक्रवार को इस योजना के देशव्यापी विरोध में युवाओं के साथ किसान भी सड़कों पर उतरे। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज देश भर में अग्निपथ विरोध दिवस मनाया। संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर किसान नेता जुटने लगे। किसान संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के ऐलान से पुलिस-प्रशासन ने विशेष सख्ती और सर्तकता बरती। तस्वीर महल चौराहे से ही किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रही। टोपी, झंडा, गमझे के साथ आने वाले किसानों रोकने का भरसक प्रयास किया गया। गौंडा बस आ रहे किसानों को पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर इगलास ले गए। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष विमल तोमर, वरिष्ठ नेता चौधरी नबाव सिंह, जिलाध्यक्ष ओ पी कमांडो, इगलास तहसील अध्यक्ष रूद़ सिंह, सूरजपाल उपाध्याय, इदरीस मोहम्मद, सुरेशचन्द्र गांधी, गजेन्द्र चौधरी, रमेशचन्द्र विद्रोही, आत्मप्रकाश, विनोद सिंह आदि प्रमुख किसान नेता जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुँचने में सफल हो गए। गेट पर ही किसान नेताओं के अलावा सैकड़ों किसानों ने जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना की वापसी की मांग की। किसानों ने गेट पर ही नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।