अलीगढ़ में करणी सेना ने देव दीपावली पर टीकाराम मंदिर पर 1100 दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव

in #up2 years ago

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में करणी सेना अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने देव दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में तथा जिला पदाधिकारी राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में टीकाराम मंदिर सेंटर पॉइंट पर किया गया। जिसमें 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने बताया के करणी सेना हमेशा से ही सनातन धर्म की परंपराओं का पालन करते हुए हिंदुत्व को एकजुट करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।