अलीगढ़: 10 लाख 79 हजार 512 आबादी के लिए बनेंगे 90 वार्ड,निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू

in #up2 years ago

IMG-20220929-WA0008.jpg
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ रही हैं। निकाय चुनावों को लेकर नगर निगम में वार्ड परिसीमन का काम तेज कर दिया है। इस बार नगर निगम में 10 लाख 79 हजार 512 आबादी पर 90 वार्ड बनाया जाना तय किया गया है। जिसको लेकर नगर निगम के मुख्य अभियंता की अगुवाई में कमेटी बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही वार्ड परिसीमन का काम पूरा कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजना है ताकि वहां से परिसीमन पर अंतिम मुहर व आरक्षण आदि लागू करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।जबकि निकाय चुनाव नवंबर तक संभावित हैं। इसको लेकर तैयारियां जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक जारी हैं। इसी क्रम में निकायों के परिसीमन व वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है।तो वहीं नगर निगम अलीगढ़ में हाल ही में 16 गांव और शामिल किए गए हैं। जिसके चलते आबादी बढ़कर अब 10 लाख 79 हजार 512 अनुमानित हो गई है।इन नए गांवों को शामिल कर वार्ड परिसीमन करना तय किया गया है।जबकि पिछले चुनाव में अलीगढ़ में 70 वार्ड रखे गए थे। इस बार 19 पिछली बार बढ़े व 16 इस बार बढ़े गांवों को शामिल कर 90 वार्ड में चुनाव कराए जाने की तैयारी के अनुसार परिसीमन किया जा रहा है।

जबकि शासन के निर्देश पर इसे लेकर आबादी को 90 में भाग देकर 12 हजार की अनुमानित आबादी पर एक वार्ड बनाए जाने की तैयारी है। इसमें एरिया वार वार्ड बनाए जाने पर भी मंथन चल रहा है। इस संबंध में शासन के निर्देश पर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में व मुख्य अभियंता की अगुवाई में टीम बनाई गई है।

वहीं मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र कहते हैं कि निकाय चुनाव के लिए वार्ड परिसीमन का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर इसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद प्रेदश शासन स्तर से परिसीमन पर अंतिम मोहर ओर आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।