झाड़फूंक के लिए गई थी 15 साल की बीमार लड़की, मस्जिद के हाफिज ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

in #up2 years ago

लखनऊ में मां के साथ झाडफूंक कराने मस्जिद के हाफिज के पास गई नाबालिग के साथ हाफिज ने दो बार रेप किया। किशोरी ने विरोध किया और बात मां को बताई तो लोकलाज के भय से मां ने बात को दबा दिया। मुंबई रहकर काम कर रहा पिता जब घर वापस लौटा तो बेटी ने पूरी जानकारी पिता को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की के पिता मुंबई में रहकर काम करते है। किशोरी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिस पर मां मस्जिद में रहने वाले हाफिज के पास झाड़फूंक करवाने के लिए जाती थी। जहां हाफिज ने किशोरी के साथ दो बार दुराचार किया। किशोरी ने पूरी बात मां से बताई लेकिन मां ने लोकलाज के डर से मामले को दबा गई। मुबई से वापस लौटे पिता से बेटी मंगलवार को लिपट कर फफक पड़ी। किशोरी की दास्तांन सुन पिता दंग रह गया।

पिता ने आरोपी हाफिज फखरे आलम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी हाफिज कनकहा मस्जिद पर रहता है वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Screenshot_20220817-152630_Chrome.jpg

Sort:  

Please follow me and like my news