महिला ने छेडखानी व मार पीट का लगाया आरोप,दी तहरीर

in #up2 years ago

IMG-20220827-WA0004.jpg
सिद्धार्थनगर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिंगारजोत की रहने वाली एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति के ऊपर छेड़कानी व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।

शनिवार दोपहर अपनी फरियाद लेकर त्रिलोकपुर थाने पहुंची महिला ने तहरीर देकर बताया कि सुबह दस बजे के करीब मैं अपने घर में खाना बनी रही थी और मेरे पति गांव के पास मजदूरी करने गए हुए थे। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति मेरे घर में घुस आया और छेड़कानी करने लगा मैंने शोर मचाया । शोर सुनकर गांव की एक महिला घर में बचाने पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल कर भाग निकला।

इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि दोनो पक्षों के तरफ से तहरीर मिली है , मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।