अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती के संबंध में विशेष जानकारी

in #up2 years ago

सिद्धार्थनगर 08 अगस्त 2022/अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज सहित 13 जनपदों के लिए 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में सेना भर्ती रैली का किया जायेगा आयोजन सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 05 अगस्त से 03 सितम्बर तक कर सकते है अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा। कर्नल/एआरओ अमेठी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के लिए अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज जनपद के साथ ही अम्बेडकर नगर, कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर तथा सुल्तानपुर (कुल 13 जनपद) जनपदों की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेवसाइट www.joinindianarmy.nic.in पद पर किया जा सकेगा। अग्निपथ योजनान्तर्गत आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयु सीमा 21 से 23 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी ए0आर0ओ0 अमेठी द्वारा दिया गया है।IMG_20220725_063638.jpg