अंबेडकरनगर की टीम ने समूहों का लिया जायजा

in #up2 years ago (edited)

गोंडा राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर शहरी व ग्रामीण की महिलाओं को स्वतः रोजगार मुहैया कराने के उद्देश से स्वयं सहायता समूह को संचालित किया जा रहा हैं। विकास खण्ड परसपुर के ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित सिंह, जितेंद्र, देवदत्त त्यागी के विशेष निगरानी में ग्राम पंचायत खरगूपुर की बीसी सखी विभा श्रीवास्तव के अथक प्रयास से लगभग तीस समूह को संचालित कराया जा रहा इनके प्रयासों से ग्राम की महिलाओं के सपने साकार हो रहें हैं। बीसी सखी विभा श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद अंबेडकर नगर से पहुंची टीम में राजकुमारी आई0सी0आर0पी0 और रीता देवी ने ग्राम खरगूपुर प्राथमिक विद्यालय रुदई पुरवा में समूह की महिलाओं के साथ एक बैठक की। जिसमें 5 समूह से अधिक को जोड़कर ग्राम संगठन बनाया जाएगा। और महिलाओं को सरकार के सभी योजनाओं के मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा और बड़े स्तर पर महिलाओं को स्वातः रोजगार मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान समूह गणेश प्रेणना, अमर प्रेणना,तमन्ना स्वयं सहायता समूह, सावित्री बाई फुले, जगदम्बा प्रेणना, राज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। जहां ग्राम प्रधान उमेश त्रिपाठी का योगदान प्राप्त हुआ।

Sort:  

बहुत ही अच्छा