भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना

in #up2 years ago

Screenshot_20220706-084641.png उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गोरखपुर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। दारोगा भर्ती को लेकर सपा प्रमुख द्वारा लिखे गए पत्र पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एसी से बाहर निकलना चाहिए। आजमगढ़ की जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्हें यादव कार्यकर्ता नहीं मिल रहे। जनता जातिवाद एवं वंशवाद को नकार चुकी है। ये लोग पार्टी की कमान किसी कार्यकर्ता को नहीं देंगे तो जनता इन्हें नकार देगी।

पूरे प्रदेश का हो रहा है विकास

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पत्र को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री को भरोसे में लिए बिना कुछ नहीं होता। जो भी फाइल होती है, उसपर मंत्री का हस्ताक्षर होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में काम ईमानदारी से होता है। पत्र लीक होने के सवाल पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों में इस बात को लेकर प्रतियोगिता चल रही है कि कैसे आकांक्षी जिले को विकसित किया जाए।

एमएलसी प्रत्याशियों के चयन में कार्यकर्ताओं को तरजीह देगी पार्टी

उदयपुर एवं अमरावती की घटना पर उन्होंने कहा कि जो लोग देश विरोधी काम कर रहे हैं, उन्हें सुधरना पड़ेगा। हमारी सरकार सभी के लिए काम कर रही है। आठ साल में देश में बहुत परिवर्तन हुआ है। तेलंगाना में हमारी बैठक में चार लाख लोग जुटे थे, जिसके बाद केसीआर डर गए। उनके परिवार के 10 लोग सत्ता में हैं, लूट मची है और लोग परेशान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के समय लोग डरे थे अब बिना डर के घूमते हैं। मां काली के विवादित पोस्टर पर उन्होंने कहा कि ऐसा करना गलत है। एमएलसी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी।