विशेष लोक अदालत में आरबीट्रेशन वादों का हुआ निस्तारण

in #up2 years ago

FB_IMG_1656842369530.jpgहाथरस। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय हाथरस में आरबीट्रेशन के मामलो के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे नोडल अधिकारी जेबा मजीद ,समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव चेतना सिंह एवं फाइनेन्स कम्पनी के अधिवक्ता रजत शर्मा, भगवती प्रसाद आदि व वादकारीगण उपस्थित रहे, इस विशेष लोक अदालत में कुल 33 वादों का निस्तारण कर 73,000/-रुपये की धनराशि दिलायी गयी जिसका विवरण निम्नवत हैः-

जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के न्यायालय से 04 वादों का निस्तारण कर 7,000/- रुपये दिलाये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश त्रिलोकपाल सिंह कोर्ट सं0-1 के न्यायालय से 07 वादों का निस्तारण कर 10,000/- रुपये दिलाये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-4 पारुल वर्मा के न्यायालय से 06 वादों का निस्तारण किया गया।
अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-2 विनीत चैधरी के न्यायालय से 06 वादों का निस्तारण किया गया।
अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3 जेबा मजीद के न्यायालय से 03 वादों का निस्तारण किया गया।
अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-5 अजय कुमार-प्रथम, के न्यायालय से 03 वादों का निस्तारण कर 56,000/- रुपये दिलाये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 कोर्ट सं0-1 सतेन्द्र सिंह वीरवान के न्यायालय से 04 वादों का निस्तारण किया गया।
अन्त में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चेतना सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया