कथा में जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा पंडाल,ग्राम प्रधान ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

in #up2 years ago

आगरा। खेरागढ़ के गांव खानपुर स्थित चामड़ माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। इस मौके पर कथा व्यास बृजेस्वरी जी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो वही ग्राम प्रधान खानपुर गोविंद सिंह ने कथा पंड़ाल कार्यकर्ताओ के संग पहुच कथा व्यास जी को पगडी तथा दुपट्टा पहना कर तथा पुष्प वर्षाकर स्वागत किया

कथा व्यास जी ने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जेल के ताले टूट गये,पहरेदार सो गये। वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे। अंत में उन्होंने बताया कि मनुष्य भगवान को छोड़कर माया की ओर दौड़ता है। ऐसे में वह बंधन में आ जाता है। मानव को अपना जीवन सुधारने के लिए भगवत सेवा में ही लीन रहना चाहिए।
IMG_20220725_195913.jpgIMG_20220725_195850.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 👆👆👆