पुलिस ने चार महिला अपराधी पकड़ी, सवा तौला सोने की जंजीर बरामद

in #up2 years ago

आगरा। थाना क्षेत्र खेरागढ़ में चोरों का भारी आतंक थाना क्षेत्र खेरागढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई थाना खेरागढ़ पुलिस ने महिला चोरों को धर दबोचा पुलिस को चार महिला चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पकड़ी गई महिला चोरों के कब्जे से पुलिस ने सवा तोले सोने की जंजीर बरामद की है।
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर खेरागढ़ पुलिस चोर, लुटेरे, अवैध क्रिया कलापों में संलिप्तों की धरपकड़ में अभियान चलाकर जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस ने एक मामले का खुलासा करते हुए चार महिला चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पकड़ी गई महिला चोरों के नाम प्रिया पत्नी दीपेश, सोनम पत्नी क्रांति, गुनगुन पत्नी गनपत, और नायरा पत्नी युग निवासीगण सेक्टर चार, झोपड़ पट्टी बोदला, थाना जगदीशपुरा है। पुलिस ने इनके पास से सवा तोले सोने की महिला जंजीर बरामद की है।
पकड़ने वाली टीम में ये रहे शामिल
महिला अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ मनोज कुमार, एसआई विमल कुमार, कांस्टेबल मनु सिंह, अंशुल शर्मा, महिला कांस्टेबल हिना चौधरी, प्रीति शामिल रही। पुलिस ने पकड़ी गई चारों महिला अपराधियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
IMG-20221007-WA0007.jpg