समाजवादी पार्टी एवम संकल्प मानव सेवा संस्था ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिवर

in #up2 years ago

IMG-20220701-WA0024.jpgसमाजवादी पार्टी एवम संकल्प मानव सेवा संस्था ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिवर

आगरा समाजवादी पार्टी एवम संकल्प मानव सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवम राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख प्रो.रामगोपाल यादव के जन्मदिन
के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष लालसिंह लोधी के नेतृत्व में जिलाकार्यालय पर लगाया रक्तदान शिवर
संकल्प मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष उमेन्द्र राजपूत ने बताया समाजवादी पार्टी आगरा के जिलाध्यक्ष लालसिंह लोधी ने स्वयं अपना रक्तदान कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रो.रामगोपाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहाँ रक्तदान महादान होता है यह एक ऐसा दान है जिससे किसी जरूरत मंद मरीज की जान बचाई जाती है। और कहाँ मुझे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान करके बहुत खुशी हो रही है। जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया दलित पछड़ो को सम्मान दिलाने का कार्य किया सपा जिलाध्यक्ष ने सभी रक्तवीरो को बधाई देते हुए कहाँ आपके इस रक्त से जरूरतमंदो को जीवनदान दिया जाएगा इससे बड़ा महान कार्य कोई दूसरा नही हो सकता शिवर में कुल 26 यूनिट रक्तदान हुआ कार्यक्रम में मुख़्य रूप से उपस्थित सपा महासचिव रामजीलाल सुमन, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार,वीनेश यादव, उमेन्द्र राजपूत भुवनचंद्र यादव,अशोक वर्मा गौरव माहौर सुरेंद्र चौधरी सलीम शाह प्रेम यादव धर्मेंद्र चौधरी गौरव यादव योगेश यादव आसिफ राम नरेश यादव विधायक शर्मा योगेश लोधी इत्यादि उपस्थित रहे।।

Sort:  

wortheum में खबरों को लाइक ओर कमेंट करके अपनी ओर अपने साथी की ताकत को बढ़ाये।
सबका साथ सबका विकास