भाजपा ने मनाई गांधी जयंती

in #up2 years ago

आगरा। सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला आगरा द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर कॉलेज खेरागढ़ में गांधी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह,खेरागढ़ विधायक भगवानसिंह,बाह विधायक रानी पक्षलिका सिंह,फतेहपुरसीकरी विधायक चो बाबूलाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
सभी ने अपने अपने विचार रखे।
इस दौरान:- कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार प्रमुख, सह संयोजक अवनीश कांत गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल,भाजपा नेता सुधीर गर्ग गुड्डू,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गर्ग,मण्डल अध्यक्ष डॉ श्यामवीर सिंह,नगर अध्यक्ष मोहन गोयल, जिले व मंडल के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।IMG-20221002-WA0111.jpg