अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने लड़के को जन्म दिया

in #up2 years ago

अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने लड़के को दिया जन्म
August 2, 2022

औरैया/बिधूना। क्षेत्र के गांव रजुआमऊ की एक महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में ही प्रसूता ने एक लड़के को जन्म दिया है।

अछल्दा ब्लॉक के क्षेत्र के रजुआमऊ गांव निवासी कोमल सिंह पत्नी रितिका देवी उम्र (28) वर्षीय को मंगलवार की सुबह 3 बजे प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिस पर एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ई जी 0785 मौके पर पहुंची और प्रसूता रितिका देवी को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाते समय लड़ैयापुर गांव के समीप हरचंदपुर मार्ग के पास प्रसूता के तेज दर्द होने लगा।

एंबुलेंस चालक विवेक कुमार ने सूझ बूझ दिखाते हुए सड़क के किनारे गाड़ी रोकी, वही ईएमटी अवधेश कुमार व आशा बहू सरोज देवी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाद में जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया है जहां पर है जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ है।IMG_20220802_144322.jpg