भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार

in #up2 years ago

ब्रेकिंग् न्यूज औरैयाIMG-20220813-WA0321.jpg

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार।

जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रेस वार्ता कर भ्रष्ट अधिकारियों को चेताया जिलाधिकारी औरैया से निवेदन करते हुए कहा किसान योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार कार्यों की गोपनीय जांच कर किसानों को न्याय दिलाने की कि अपील।

इस समय जनपद में चकबंदी का कार्य चल रहा है जिसमें अधिकारियों द्वारा किसानों के शोषण की शिकायतें आ रही हैं जिसे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बर्दाश्त नहीं करेगा।

किसानों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है फसल सूखी जा रही बरसात कम होने के कारण सूखा कि स्थिति बनती जा रही है।

किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं किसानों की समस्या गंभीर है अधिकारी ध्यान दें।

जल्द ही जिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर किसान हितों से जुड़ी जन समस्याओं का ज्ञापन दीया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के मनोनयन किए गए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रांतीय सचिव राजेंद्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष इटावा सुरेंद्र सिंह यादव, संजेश कुमार जिला अध्यक्ष यूथ विंग इटावा, आलोक कुमार जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ इटावा, मुन्नू सिंह महासचिव इटावा ,श्री कृष्ण कोषाध्यक्ष इटावा, कायम सिंह तहसील अध्यक्ष सदर इटावा, सुनील कुमार तहसील अध्यक्ष युवा इटावा ,सदर अजब सिंह यादव एडवोकेट विधि सलाहकार इटावा आदि का माल्यार्पण कर जनपद औरैया टीम ने स्वागत किया जिला अध्यक्ष औरैया अनिल यादव के नेतृत्व में बृजेंद्र नारायण तिवारी जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ औरैया, भारत सिंह महासचिव औरैया, लक्ष्मण त्रिवेदी विधि सलाहकार बिधूना औरैया, योगेंद्र प्रताप सिंह औरैया, रविंद्र सिंह बिधूना औरैया आदि दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।