औरैया जनपद में पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ वाहन चैकिंग

in #up2 years ago

औरैया । नवांगतुक पुलिस अधीक्षक चारु निगम के चार्ज लेते ही जिले की पुलिस सड़कों पर नजर आई उनके निर्देश के उपरान्त अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। IMG_20220627_205930.jpgकस्बा सहार में चौकी इंचार्ज सहार एसआई राजपाल सिंह व पुर्वा सुजान चौकी इंचार्ज वी पी रस्तोगी ने पुलिस बल के जवानो के साथ वाहन चैकिंग अभियान चलाया। सहार के बिधूना तिराहे पर वाहनों की जाँच की गई। वाहन जांच अभियान के क्रम में वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों,हेल्मेट तथा डिक्की आदि की जांच की गई। इस संबंध में जानकारी लेने पर एस आई राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी बाइक एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। वाहनों के आवश्यक कागजात,हेलमेट के अलावा डिक्की की तलाशी ली गयी। इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। दो पहिया वाहन सवार लोगों को हेलमेट जरूर पहने व दो लोगों से ज्यादा दोपहिया वाहन में सवार नहीं होने को लेकर भी जागरूक किया गया। जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस,हैलमेट, इंश्योरेंस आदि नहीं मिला ऐसे कुल 12 वाहनों का चालान किया गया।

Sort:  

You like your news like other friends' news like comment follow