औरैया- आजादी के अमृत महोत्सव की महिला पुरुषों ने निकली गयी तिरंगा रैली

in #up2 years ago

IMG_20220812_075526.jpgऔरैया। जिले के ऐरवा कटरा क्षेत्र के उमरैन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कस्वे में जागरूकता रैली निकली। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आजादी के अमृत महोत्सव के चलते हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही पूर्ण रूप से मुस्तैद है। वही हर घर तिरंगा अभियान के चलते घर-घर तिरंगा लगाये जाने को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत कस्बे के मां दुर्गा मंदिर से शुरु हुई। इस रैली में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। तिरंगा रैली मे महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर कस्बे भर में रैली निकाली। और देशभक्ति के गीतों के साथ भारत माता की जय के नारो से कस्बा गूजता रहा। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनारायण तिवारी ने कहा जैसा कि देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। जिसको लेकर देशभर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
इस मौके पर एरवाकटरा थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल व चौकी इंचार्ज प्रवेन्द्र कुमार के अलावा भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।