मुज़फ्फरनगर में बारिश के चलते अग्निवीर भर्ती फिर हुई प्रभावित

in #up2 years ago

2a719c7361dbba3acd6821219b0f18d4.webp
मुजफ्फरनगर। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीरों की भर्ती में बारिश बार-बार बाधा बन रही है। शामली के अभ्यर्थियों की भर्ती के दौरान भी हुई तेज बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। शुक्रवार को जानसठ व बुढ़ाना तहसील की अभ्यर्थियों की भी प्रक्रिया को इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि गुरूवार की रात्रि में हुई तेज बारिश के चलते मैदान में पानी भर गया, जिससे यह भर्ती मैदान सूखने पर छह घंटे बाद की गई।उल्लेखनीय है कि बीते दिवस से ही जिले का मौसम सुहावना हो गया था। तेज हवा चलने और रात के समय आई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस ही गई।
देर रात और सुबह के समय तेज बारिश हुई। जनपद में 17.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर माह के दौरान जनपद में यह पहली बारिश है। बारिश का पानी सड़कों पर भी नजर आ रहा है। मौसम का मिजाज बदला और लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। हालाँकि सुबह का तापमान 20.6 डिग्री से. नोट किया गया। वातावरण में आद्र्रता 96 प्रतिशत रही। देर रात से सुबह तक कई बार हुई बारिश के चलते चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पानी भर गया, जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई।
एआरओ मेरठ सोमेश जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को जानसठ और बुढाना तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ होनी थी, लेकिन मैदान में पानी भरने से शारीरिक दक्षता परीक्षा बाधित हो गई। मैदान से पानी सुखाने के उपरांत 6 घंटे बाद ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई।