मुजफ्फरनगर का युवक 2 माह से जापान में लापता, PM मोदी से मदद की गुहार

in #up2 years ago

3c13bed16e841994578e954e77395d5e.webp

मुजफ्फरनगर। जनपद से कुकिंग वीजा पर गया युवक इरशद अहमद जापान में गायब हो गया। 2 माह से उसका कोई अता पता नहीं है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की पत्नी ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। इरशाद जापान में 13 साल से रह रहा था और 4 माह पहले ही परिवार से मिलकर वापस जापान लौटा था। बीती 8 अगस्त को परिवार ने इरशाद अहमद से व्हाट्सएप के जरिए बात की थी। लेकिन अगले दिन 9 अगस्त से इरशाद अहमद व्हाट्सएप पर ऑनलाइन नहीं आए। जिसकी वजह से परिजनों को दिक्कत हुई। तों परिजनों ने दिल्ली जापान एंबेसी जाकर संपर्क किया लेकिन परिजनों को वहां से भी कुछ हाथ ना लगा।
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बा विहार, खालापार निवासी इरशाद पुत्र आकिल 13 वर्ष पहले रोजी-रोटी के लिए जापान गया था। पत्नी सरताज बानों ने बताया कि इरशाद जापान के तोशिगी केन ओयामा प्रांत स्थित होटल रोशानी में कुक का काम करता था और 4 माह पहले ही भारत से वापस जापान लौटा था। बताया कि 8 अगस्त को इरशाद से उसकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। 9 अगस्त से वह ऑफ लाइन हो गया था और उसके बाद से आज तक उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।
सरताज बानो ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पति की जानकारी लेने के लिए भारत में स्थित जापान एंबेसी गई थी। वहां से उसे जापान स्थित भारतीय दूतावास में संपर्क करने के लिए कहा गया। बताया कि वह कई बार जापान में भारतीय दूतावास अधिकारियों से बात कर चुकी है। लेकिन अभी तक वहां से न तो कोई सही जवाब मिला और न ही इरशाद का ही पता चल पाया। बताया कि जापान में इरशाद के साथ रहने वालों से भी संपर्क किया गया। लेकिन उनसे भी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई।
सरताज बेगम और उनके दोनों बच्चों ने पीएम नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई कि वह जापान में गायब उसके पति की तलाश कराएं। उन्होंने कहा कि दो माह से उसके पति का कोईअता पता नहीं है। वे लोग काफी परेशान हैं। भारत में उसकी सास और बच्चे काफी मुश्किल में है। सरताज बेगम ने बताया कि अब एक अंजान डर से बहुत घबरा रही हैं।
रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने जापान में स्थित भारतीय दूतावास को ट्वीट कर दो माह से मिसिंग इरशाद की तलाश के लिए मदद मांगी है। अशरफ अली खां ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि इरशाद अहमद 9 अगस्त से लापता है, और आज तक उसको कुछ पता नहीं चला।