उस्मानपुर सत्संग सुनने आईं बुलंदशहर जनपद के तीन महिलाओं की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत।

in #up2 years ago

IMG_20220708_134547.jpgबदायूँ जनपद में जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर पर सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को रौंद दिया जिससे तीनो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बताते चले कि ये महिलाएं बदायूं जनपद में जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर पर चल रहे साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने आयी थी उसके बाद बताया जा रहा है कि आज सुबह शौंच करने हेतु सड़क क्रॉस कर रही थी तभी डिवाइडर से उतरते समय किसी अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीन महिलाओ सरोज पत्नी राजू तथा शकुंतला पत्नी ओमप्रकाश दौनो निवासी ग्राम कसेर औरंगाबाद थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर एवं रामवती पत्नी ओमप्रकाश निवासी नदोई वागर थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर की दर्दनाक मौत हो गयी। इन तीनो महिलाओं की उम्र 55 से 60 वर्ष की बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं के शबो को कब्जे में लेकर पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय बदायूं भेज दिया है। उधर जरीफनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार से घटना के सम्बंध में हमने बात की तो उन्होंने बताया कि किस वाहन ने टक्कर मारी है इसकी फिलहाल पुष्टि नही हो सकी है आगे उन्होंने बताया कि घटना के समय का आसपास के स्थानों से सीसीटीवी की फुटेज निकाल कर वाहन के बारे जांच पड़ताल जारी हैं।IMG_20220708_134609.jpg