श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का किया ध्वजा रोहण

in #up2 years ago

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का किया ध्वजा रोहण
IMG_20220526_100031.jpg
सासनी।गांव रूदायन में अखिल अखंड कोटि ब्रह्मांड नायक प्रभु श्री सीताराम जी की कृपा से संतों- वैष्णवों की पावन सानिध्य में श्री राधागोपाल जी मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अयोजन बडे ही भव्य रूप से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ दस जून को किया जाएगा। जिसे लेकर गुरूवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु ध्वजा रोहण किया गया।
IMG-20220526-WA0033.jpg
ध्वजारोहण से पूर्व आचार्य खगेन्द्र शस्त्री, आचार्य हिमांशु ,आचार्य अनिल शास्त्री, अचार्य मनोज शास्त्री, आचार्य अतुल शास्त्री, आचार्य दीपक शास्त्री ने विधिविधान से ध्वजा का वेदमंत्राच्चारणके साथ पूजन कराया। वहीं महंत श्री केशवदास जी महाराज एवं नगर पंचायत हाथरस चेयरमैन अशीष शर्मा, नगर पंचायत सासनी चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, एवं भाजपा मंडलाध्यक्ष धु्रव शर्मा, भोलाशंकर हाथरस, बालमुकुंद हाथरस नरेन्द्र भोले द्वारा संयुक्त रूप से पूजन किया। तत्पश्चात ध्वजा प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें हरी भजन कीर्तन मंडल भक्तों द्वारा वाद्ययंत्रों की लय पर गाई जा रही श्री हनुमान चालीसा एवं श्रीराम सीता कीर्तन से गांव का माहौल भक्तियम हो गया। वहीं गांव के बाहर श्री हनुमान जी पक्का मंदिर के सामने सरकारी नलकूप के निकट श्रीमद्भागवत कथास्थल पर आचार्यों द्वारा बोले गये वेदमंत्रों के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया।
IMG-20220526-WA0034.jpg
इस दौरान राजा परीक्षित की भूमिका में अपना योगदान देने वाले अमरीश उपाध्याय एवं उनकी पत्नी श्रीमती रंजना उपाध्याय, विमल तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, बंटी प्रधान, चमन उपाध्याय, प्रशांत पाठक एडवोकेट, सुनील शर्मा, जितेन्द्र चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा, विक्रम सिंह , अनूप, मनोज सेकेटरी, बालगोविंद अग्रवाल, ईश्वर महोश्वरी, हरीशंकर अग्रवाल, बलभद्र शर्मा, रमाकांत वशिष्ठ, यशकांत, आशीष तिवारी, अनुराग शर्मा, प्रदुम्न श्र्मा, गणेश उपाध्याय, विनय शर्मा, अजय कुमार, कालीचरण शर्मा, मनोज उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, दीवेश वर्मा, विक्रम पंडित, अर्जुन पंडित आदि मौजूद थे
IMG-20220526-WA0037.jpg