दुल्हन ने भरी समाज के सामने शादी से सीधे इनकार कर दिया

in #up2 years ago

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शादी वाली रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां फेरों के समय दूल्हे ने नशे में ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन ने भरी समाज के सामने शादी से सीधे इनकार कर दियाIMG_20220711_133911.jpg
मामला फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव आतीपुर खेरिया का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शनिवार रात को बारात आई थी। आरोप है कि बारात में मौजूद सभी लोग नशे में धुत्त थे। दूल्हे ने भी शराब पी रखी थी। दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बात को भी अनदेखा कर दिया। कार्यक्रम के तहत जयमाला हो गई। इसके बाद फेरों की बारी आई। यहां दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना था कि नशे में धुत्त दूल्हे ने दुल्हन के भाई से गाली-गलौज कर दी। बस यहीं दुल्हन के सब्र का बांध टूट गया। उसने मंडप में ही खड़े होकर पूरी समाज के सामने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में शादी समारोह के दौरान ही झड़प हो गई।दूल्हा पक्ष को बैठाया, सारा सामान वापस लिया।इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के सभी प्रमुख लोगों को बैठा लिया। शादी में दी गईं सभी सोने-चांदी की चीजों और अन्य सामानों को वापस करने का दबाव डाला। जब मामला ज्यादा बिगड़ने लगा तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष से सारा सामान ले लिया गया। बारात बिना दुल्हन ही वापस चली गई। वहीं शादी वाले घर में इस घटना के बाद मायूसी छा गई। दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि वह दूसरे दूल्हे की तलाश कर रहे हैं।

Sort:  

Good job