उपचुनाव में जीत के बाद यूपी में भाजपा उत्साहित, अब यादव-मुस्लिम वोट साधने की बड़ी योजना

in #up2 years ago

ani_20220725308_0_jpg_1658762522.jpg

उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में बड़ी जीत के बाद भाजपा उत्साहित है और अब 2024 को लेकर बड़ी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। भाजपा की नीतियों को देखकर कहा जा सकता है कि वह 2024 में यूपी में 2014 दोहराने की कोशिश में लगी हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा और भाजपा का एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने रास्ता बेहद आसान हो जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। इसे सपा का गढ़ कहा जाता था।