देखिए सारस ने शेखा झील में बसाया अपना परिवार, विदेशी पक्षियों को खूब भा रही हैं शेखा झील

in #up2 years ago

20220623_190510.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ जिले से करीब 25 किलोमीटर दूर शेखा झील विदेशी परिंदों को खूब रास आ रही है। जलाली कस्बे के कासगंज अलीगढ़ रोड स्थित पक्षी विहार शेखा झील जून के महीने में शेखा झील की आबोहवा राजकीय पक्षी सारस क्रेन को इस बार खूब रास आ रही है। राजकीय पक्षी सारस ने इस बार शेखा झील पक्षी विहार पहुंचकर अपना कुनबा बढ़ाने के लिए सारस ने यहां अपना आशियाना बना लिया है। इस दौरान इसमें एक जोड़े ने अपना परिवार भी बसाया हैं। शेखा झील पर सारस के द्वारा बढ़ाए गए इस परिवार को देख वन विभाग के अधिकारियों ने भी इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जलाली कस्बा स्थित पक्षी विहार शेखा झील के नेचर गाइड इसाक मोहम्मद का कहना है कि शेखा झील पर राजकीय पक्षी सारस क्रेन वहीं घोंसले बनाते हैं, जहां उनको भोजन पानी की निरंतर अनुकूलता होती है। जबकि पक्षी विहार शेखा झील पर पिछले कई वर्षों से सारस क्रेन के जोड़े प्रजनन कर घोंसला बनाते हैं। लेकिन इस बार भी सारस क्रेन के एक जोड़े ने जल कुंभियों के बीच रहकर घोंसला बनाने के बाद उस घोसले में अपना परिवार बसाया है। इस दौरान सारस क्रेन के जोड़े ने दो अंडे दिए। सारस क्रेन द्वारा दिए गए दोनों अंडों की वन विभाग के अधिकारियों द्वारा देखभाल की जा रही है। सारस क्रेन द्वारा दिए गए दोनों अंडों के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इस बात को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है।इसके साथ ही इशाक हम्मद का कहना है कि
देश में मौजूद सारस क्रेन की कुल संख्या 60 फीसदी के साथ सारस क्रेन उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं।