महिला के कपड़े उतार जालिमों ने दी तालिबानी सजा,सिर के काटे बाल नंगा कर की पिटाई,वीडियो वायरल

in #up2 years ago

20220708_185431.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में जमीनी विवाद के चलते एक महिला को गांव के ही लोगों द्वारा तालिबानी सजा दी गई। इतना ही नहीं जालिमों ने मजबूर महिला के जिस्म के कपड़े उतार दिए। फिर उसके सिर के बाल काट दिए गए। जिसके बाद नंगा करके उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प। बीते 21 जून की है घटना। पुलिस ने 3 महिला आरोपियों के साथ 7 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज। देहात कोतवाली क्षेत्र खलीलपुर महमूदपर गांव का मामला।

उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर में जमीनी मामले में एक महिला को तालिबानी सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आपको बता दें घटना करीब 15 दिनों पुरानी है।लेकिन हैरानी की बात तो है कि आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करने के बजाय पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।

आपको बता दें पूरा मामला यूपी के सुल्तानपुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र खलीलपुर महमूदपर गांव का हैं। इसी गांव की रहने वाली काल्पनिक नाम का गांव के ही राम प्रसाद से जमीनी विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते बीते 21 जून को राम प्रसाद समेत कई लोगों ने उस महिला को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने सिर्फ महिला के कपड़े उतरवाए ओर उसको नग्न कर दिया ओर उसकी जमकर पिटाई की गई। इतना सब तो ठीक था, लेकिन आरोपियों ने महिला के बाल तक काट के उसे तालिबानी सजा दी, ताकि महिला कहीं मुंह दिखाने लायक न रहे। इसी घटना के बाद पुलिस ने 26 जून को मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। फिलहाल इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपियों की कारगुजारी उजागर हुई है। तो वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।