देखें मासूम का अपहरण कर दरिंदे लड़के ने किया दुष्कर्म, दुष्कर्मी लड़का गिरफ्तार भेजा जेल

in #up2 years ago

1592803-untitled-19-copy.webpउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ थाना क्वार्सी इलाके की रहने वाली लड़की को एक लड़का अपने प्रेम जाल में फंसा बहला फुसलाकर उसके परिवार के लोगों की आंखों से दूर अपने साथ भगा ले गया था। जिसके बाद घर से अचानक गायब हुई 17 वर्षीय लड़की के परिजनों में थाने पहुंचकर उनकी बेटी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर लड़की को अपने साथ भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर लड़की और लड़के को बरामद कर थाने ले आए। जिसके पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर थाने पर दर्ज मुकदमे में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए बलात्कार का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रहने वाले एक पीड़ित परिवार ने कुछ दिन पहले थाने पहुंचकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में तहरीर दी गई थी पीड़ित परिवार के द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को एक एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने घर से अचानक गायब कोई अपनी बेटी को हर जगह तलाश किया लेकिन सभी जगह तलाश करने के बाद कोई सुराग नहीं लग सका। तभी परिवार के लोगों को किसी तरह जानकारी मिली कि उनकी बेटी को थाना सासनी गेट इलाके का रहने वाला मोनू नाम का एक लड़का अपने साथ ले गया। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर उनकी 17 वर्षीय लड़की को अपने साथ भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक मोनू के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए लड़की को बरामद करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़की और लड़के को बरामद कर लिया और थाने ले आई। थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए तो उसके द्वारा बताया गया कि उसको अपने साथ ले जाने वाले लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर थाने पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म करने की धारा द्वारा बढ़ा दी गई।तो वहीं आरोपी लड़के को गिरफ्तार करते हुए दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया गया।

इस पूरे मामले पर थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि 4 जून को इलाके की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की को थाना सासनी गेट इलाके का रहने वाला आरोपित युवक मोनू बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़ित परिजनों की तरफ से मुकदमा दर्ज करके लड़की को बरामद किया। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। इसमें वांछित आरोपी मोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।