देखिए किसने कहा देश नौजवानों के हित में है अग्निपथ योजना

in #up2 years ago

20220620_095404.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में करणी सेना जिलाध्यक्ष ठा ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अग्निपथ योजना भारत सरकार की बहुत अच्छी योजना है। जो देश के नौजवानों के भविष्य के हित में है। आमतौर पर 17 से 21 वर्ष की उम्र का समय ही बच्चे के भविष्य को निर्धारित करता है।इस दौरान यदि सही दिशा निर्देशन मिल जाए तो देश के नौजवानों का भविष्य बहुत ही अच्छा होगा। सरकार की यह योजना देश के नौजवानों को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही है। जिससे नौजवानों में देश सेवा और देश प्रेम की भावना जागृत होगी। जिलाध्यक्ष ठा ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने कहा मेरा बेटा जब 17 वर्ष का होगा तो सर्वप्रथम मैं उसे अग्निवीर ही बनाऊंगा तथा देश सेवा के लिए भेज दूंगा।

Sort:  

Good news

Good