औरैया: ट्राली में हर हाल में रिफ्लेक्टर लगवाएं ट्रैक्टर चालक

in #up2 years ago

2a86484c-4d7e-4881-a8f6-0e88523f5e4f1669110157865_1669116599.jpg
▪️ट्राली में हर हाल में रिफ्लेक्टर लगवाएं ट्रैक्टर चालक

◾औरैया में कोहरे में हादसों से बचने के लिए ट्रैक्टर चालकों को किया गया जागरूक

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया। यातायात माह के तहत पुलिस ने मंडी समिति में मौजूद तमाम ट्रैक्टर चालकों को एकत्रित किया। सर्दी में कोहरे में होने वाले हादसों के कारणों के बारे में बताया। चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्राली में हर हाल में रिफ्लेक्टर जरूर लगवा लें। मौके पर कई ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाए भी गए।नवंबर माह को यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस टीम ने शहर में जागरूकता अभियान चलाया। मंडी समिति में ट्रैक्टर चालकों को एकत्र किया और यातायात नियमों की जानकारी दी। बताया कि रात में हार्न के साथ डीपर का प्रयोग करें। इसके बाद ही ओवरटेक करें, ताकि हादसे से बचा जा सके।बताया कि ट्रॉली में पीछे बैक लाइट नहीं होती इसलिए कोहरे में पीछे आ रहे वाहन को आगे कौन सा वाहन है पता ही नहीं चलता। जो हादसों के कारण बनते है इसलिए ट्राली में रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। ट्रैक्टर चालकों को अन्य किसानों को भी अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। यातायात पुलिस टीम ने बताया कि शाम के समय अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है।