औरैया: बारिश से 70 मकान गिरे,लाखों रुपए का नुकसान

in #up2 years ago

IMG_20221011_182252.jpg
• बारिश से 70 मकान गिरे,लाखों रुपए का नुकसान

• प्रशासन से की मुआवजे की मांग

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया। जिले भर में बारिश से करीब 70 मकान धराशायी हो गए। लोगों के लाखों रुपए नुकसान हो गया। आज फिर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिकौली में लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान धराशायी हो गया। जिससे उसमें रखा सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि उसमें लेटी महिला कुछ ही देर पहले बाहर निकली थी। उसके बाद मकान भरभरा कर गिर गया। अब पीड़ित के पास खुले आसमान में रहने के अलावा कोई भी ठिकाना नहीं रहा।औरैया तहसील के फफूंद क्षेत्र में दौलतपुर निवासी चंद्रशेखर, महेश चंद्र, मुरारी दोहरे, स्वाति, सुनीता समेत 12 लोगों के कच्चे मकान गिर गए। गांव खानपुर फफूंद में सूरज, कल्लू बाथम, सुआ दोहरे, अनिल खटिक के घर गिरने से गृहस्थी बर्बाद हो गई। चिरहुलिया व दखलीपुर में राम किशन, अनिल, दया शंकर, गोपालपुर में रामबाबू, नरेश बाबू, श्याम सिंह के मकान गिर गए। खोयला में साबिरा बेगम, लाल बहादुर शर्मा, शमशाद खां के मकान गिर गए। फतेहपुर बैनी, जुआ, मुड़ेना, फूटाताल केशमपुर, मिरगांवा, पाता, भेंसौल, पूरनपुर में बीस कच्चे मकान धराशाई हो गए।अजीतमल तहसील के अमावता में रामादेवी का मकान, मुरादगंज में स्नेहा, जाना कस्बा में रेहाना बेगम समेत 10 लोगों के मकान गिर गए। पीड़ितों ने जल्द जिला प्रशासन से मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकौली निवासी देवमूर्ति चतुर्वेदी का एक कच्चा मंगलवार कि सुबह अचानक से धराशाई हो गया। गनीमत यह रही कि कुछ ही समय पहले उसमें लेटी उनकी पत्नी उमा देवी बाहर निकल कर आई थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। देव मूर्ति चतुर्वेदी ने बताया लगातार हो रही बारिश के कारण यह कच्चा मकान उनका धराशाई हो गया। अब उनके पास खुले में रहने के अलावा कोई भी अन्य साधन नहीं बचा है।बताया कि इसकी जानकारी उनके द्वारा प्रधान को दे दी गई है। जानकारी दी कि इस मकान के गिरने से उनका अंदर रखा गृहस्थी का खाद्यान्न एवं अन्य सामान भी दबकर नष्ट हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत दिलाए जाने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। लेखपालों व राजस्व टीम को सर्वे के लिए लगाया गया है। पीड़ितों को प्रशासन से मिलने वाली हर संभव मदद दी जाएगी।